फिरोजाबाद, मई 3 -- रेलवे स्टेशन पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेन में एक अटेंडेंट को हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोतल बरामद की हैं। आबकारी अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार को फिरोजाबाद जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोक लिया। उसके बैग की तलाशी ली तो हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 12 बोतल बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक शाह निवासी सामुख टोला, थाना सामुख टोला जिला अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) बताया। यह भी पढ़ें- शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ट्रेनों में अटेंडेंट का काम करता है और स्टेशन पर शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.