फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बाद अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परीक्षा परिणाम में भी जिले के सरकारी स्कूल पिछड़ते नजर आए हैं। सीबीएसई के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम में करीब 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वर्ष जहां सरकारी स्कूलों का परिणाम 88 प्रतिशत रहा था, वहीं इस बार यह घटकर 70 प्रतिशत पर पहुंच गया है। शिक्षा विभाग अधिकारी भी परिणाम में आई गिरावट को लेकर चिंतित हैं। जिले में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत संचालित मॉडल संस्कृति स्कूल और पीएमश्री स्कूलों के कमजोर प्रदर्शन ने शिक्षा अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में वर्तमान में 12 सरकारी स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं। इन स्कूलों को आध...