हरियाणा बोर्ड : रेवाड़ी की दीपिका ने प्रदेशभर में टॉप किया
गुड़गांव, मई 13 -- रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणामों में रेवाड़ी की छात्रा दीपिका ने राज्यभर में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। दीपिका ने कला संकाय में 500 में से 499 अंक प्राप्त किए। छात्रा और उसके माता-पिता के पास लगातार बधाइयों के संदेश पहुंच रहे हैं। रेवाड़ी के गांव जाट सायरवास की दीपिका रेवाड़ी के गांव चिल्हड़ स्थित विवेकानन्द विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कला संकाय की छात्रा रही है। वह शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही। उसने बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में भी 98.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। यह भी पढ़ें- हरियाणा बोर्ड : बारहवीं में जिले का परीक्षा परिणाम गिरा उनके पिता अशोक कुमार रेवाड़ी के गांव ततारपुर स्थित सरकारी स्कूल में समाज शास्त्र के लेक्चरर हैं। माता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.