हरियाणा प्रशासन द्वारा यूपी सीमा में पत्थर डालने का ग्रामीणों ने किया विरोध
बागपत, अगस्त 19 -- बड़ौत। यमुना खादर में सीमांकन के बाद हरियाणा प्रशासन द्वारा यूपी की सीमा में पत्थर डाले जाने के विरोध में काकौर और बदरखा गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए यूपी की सीमा में पत्थर डालने का कार्य तत्काल बंद कराने और पहले से डाले गए पत्थरों को हटवाने की मांग की। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने बताया कि यमुना खादर में सीमांकन के बाद सीमा निर्धारण के लिए पिलर लगाए गए थे। आरोप है कि पिलर लगाए जाने के बाद हरियाणा प्रशासन ने यूपी की सीमा में पत्थर डालने का काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हरियाणा की तरफ यमुना के कटान को रोकने के लिए यूपी की सीमा में पत्थर डाले जा रहे हैं। किसानों सुधीर, वीरेंद्र और हरपाल आदि ने बताया कि यूपी की सीमा में पत्थर डालने से यमुना की ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.