नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- जब दिल में बड़ा लक्ष्य हासिल करने का जुनून हो, तो पहले से मिली सफलता भी आपको रुकने नहीं देती। इसकी सबसे बेहतरीन मिसाल हैं आंध्र प्रदेश कैडर की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी जया शर्मा। जया शर्मा वर्तमान में आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले के आडोनी में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) के पद पर तैनात हैं। लेकिन आईपीएस की वर्दी पहनने से पहले वे हरियाणा पुलिस में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी की फुल-टाइम ड्यूटी निभाते हुए देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी परीक्षा (UPSC ) क्रैक करना और आईपीएस बनना उनकी कड़ी मेहनत को दिखाता है।DU से की ग्रेजुएशन, IIT से की मास्टर्स हरियाणा के बड़वा गांव में 3 अप्रैल 1997 को जन्मीं जया शर्मा बचपन से ही होनहार छात्र रह...