मिर्जापुर, जून 24 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव में सोमवार की रात हरियाणा पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने उसे लेकर हरियाणा चली गई। वहीं गांव में चर्चा रही कि स्कार्पियो में सवार आधा दर्जन असलहाधारी गांव में पहुंचे और युवक का अपहरण कर ले गए।पटेहरा गांव निवासी अशोक पर आरोप है कि लगभग एक लाख रूपये का साइबर फ्राड किया है। उसके सोनीपत साइबर थाने में मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लोकेशन मिलने पर सोमवार की रात हरियाणा पुलिस पटेहरा गांव पहुंची और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी अशोक पर सोनीपत के साइबर थाने में फ्राड का मामला दर्ज है। हरियाणा पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

हिंदी हिन्...