बलिया, अप्रैल 17 -- बैरिया। इलाके के चक्की नौरंगा निवासी नवीन ठाकुर को बुधवार को हरियाणा के गुरुग्राम जनपद की पुलिस ने इलाकाई पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद हरियाणा पुलिस आरोपी को साथ लेकर चली गयी। बताया जाता है कि गुरुग्राम में रह रहे आरोपी ने बिहार के भोजपुर के एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में लड़की के परिजनों की ओर से गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच कर रही पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करने के बाद पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा यह भी पढ़ें- दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.