बागपत, मई 11 -- बागपत। जिला अस्पताल में जनपद के कम दिल्ली और हरियाणा के लोगों उपचार के लिए पहुंच रहे है। ज्यादा संख्या में मरीजों के पहुंचने की वजह से जिला अस्पताल की लैब ओवर लोड हो गई है। मरीजों की संख्या बढ़ी तो जिला अस्पताल प्रशासन को मशीनों की संख्या बढ़ानी पड़ी है। उम्मीद है कि आने वाले सीजन में आंकड़ा दोगुना हो जाएगा। मौसम में बदलाव हुआ तो जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो गई है। ओपीडी जहां 1100 के पार पहुंच रही है। लैब में भी जांच 150 के पार पहुंच रही है। मरीजों की संख्या और लैब में बढ़ी जांच का आकलन किया गया तो सामने आया कि दिल्ली और हरियाणा तक से मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल में आ रहे है। इसके अलावा जनपद गाजियाबाद, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर तक से मरीजों यहां उपचार के लिए पहुंच रहे है। दूसरे जनपद और राज्यों से मरीजों की स...