गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आईसीआईसीआई बैंक कर्मी से चार लाख रुपये की ठगी के मामले में गोरखनाथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया शातिर ठग मोहित चावला अब हरियाणा और दिल्ली पुलिस के लिए भी बड़ी कड़ी बन गया है। जांच में सामने आया है कि मोहित चावला प्रेम जाल बिछाकर महिलाओं को अपने प्रभाव में लेता था और उनके संसाधनों का इस्तेमाल कर विभिन्न राज्यों में ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। हरियाणा और दिल्ली में उसके खिलाफ करीब 40 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। इसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के अलावा जालसाजी व चोरी की घटनाएं भी शामिल हैं। गोरखनाथ पुलिस की कार्रवाई के बाद जब मोहित की गिरफ्तारी की सूचना अन्य राज्यों की पुलिस तक पहुंची तो हरियाणा पुलिस भी उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने गोरखपुर...