हरियाणा को मिली IPS बहू, राजस्थान के छोटे से गांव की बेटी ने छठे प्रयास में निकाला यूपीएससी
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- IPS Manisha Nehra UPSC Success Story : आईपीएस अफसर मनीषा नेहरा का ट्रांसफर तेलंगाना कैडर से हरियाणा कैडर में कर दिया गया है। दरअसल 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी मनीषा ने आईएफएस (भारतीय वन सेवा) अफसर गौरव को अपना जीवनसाथी बनाया है। शादी के बाद उन्होंने अपना कैडर तेलंगाना से हरियाणा ट्रांसफर करने का अनुरोध किया था। गृह मंत्रालय ने मैरिज ग्राउंड (विवाह के आधार) पर 14 सितंबर 2026 को उनका इंटर-कैडर ट्रांसफर मंजूर कर लिया। यानी अब मनीषा नेहरा अब हरियाणा कैडर में सेवाएं देंगी।कौन हैं मनीषा नेहरा मनीषा नेहरा मूल से रूप से राजस्थान के झुंझुनू जिले की खेतड़ी तहसील में स्थित गांव तारा का बास की रहने वाली हैं। मनीषा की कामयाबी की कहानी देश के उन लाखों युवाओं के लिए बड़ी मिसाल है जो चंद नाकामियां मिलने के बाद हिम्मत हार जाते हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.