नई दिल्ली, मई 18 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। हरियाणा में एनसीआर व्हीकल नीति में बदलाव किया गया है। सीएम ने कहा कि राज्य के एनसीआर वाले शहरों में अब इलेक्ट्रिक व्हीकल और CNG गाड़ियां ही चलेंगी। वहीं, हरियाणा में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर कोई रजिस्ट्रेशन टैक्स नहीं लगेगा। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत समेत प्रदेश के कुल 14 जिले एनसीआर में आते हैं।इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स में छूट का प्रस्ताव सैनी ने कहा कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा मिल रहा है। ऐसे में ईवी पर रजिस्ट्रेशन फ्री करने पर काम किया जा रहा है। वर्क फ्रॉम होम पर भी काम किया जाएगा और वर्चुल बैठकों पर भी जोर दिया जाएगा। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में चंडीगढ़ और दिल्ली की तर्ज पर इलेक...