बल्लभगढ़, अप्रैल 30 -- हरियाणा में बल्लभगढ़ के गांव फतेहपुर बिल्लौच में युवक पर हथौड़े और लाठी-डंडों से किए गए सनसनीखेज हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक और गौरव के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वारदात स्थल पर ले जाकर आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाई और सिर मुंडवाकर गांव में सार्वजनिक रूप से उनकी परेड भी करवाई। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। यह घटना 26 अप्रैल की है, जब गांव के ही चार युवकों ने 19 वर्षीय मनीष पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने उसे घेरकर उसके पैरों पर हथौड़ों और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए थे, जिससे उसकी टां...