सोनीपत, जनवरी 14 -- हरियाणा के सोनीपत और उसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। भूकंप के कारण लोग घबराहट में अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा के कई जिले भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और ये छोटे झटके धरती के भीतर होने वाली हलचल का संकेत देते हैं। खबर अपडेट हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...