साहिबगंज, सितम्बर 30 -- सािहबगंज। भारतीय खेल प्राधिकरण(नई दिल्ली) के अधिनस्थ हरियाणा के भिवानी में संचालित भारतीय खेल प्राधिकरण साईं सेंटर के लिए आवासीय कुश्ती बालक प्रशिक्षण केंद्र के लिए पुरानी साहिबगंज के करण कुमार रजक का चयन अंतिम रूप से हुआ है। करण कुमार रजक हरियाणा, भिवानी के लिए रवाना हो गया है। खेल विभाग की ओर से शहर के चांद भैरव इनडोर स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर में कुश्ती कोच प्रकाश सिंह बादल के प्रशिक्षु रहे करण कुमार रजक अब हरियाणा में रहकर नि:शुल्क आवासीय व्यवस्था के साथ कुश्ती खेल का का अभ्यास कर सकेंगे । फोटो 13, कोच के करण।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...