हिन्दुस्तान, मार्च 11 -- हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अब कृषि से जुड़ी पढ़ाई का भी अवसर मिलेगा। अप्रैल से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में कृषि वोकेशनल कोर्स के रूप में शुरू किया जाएगा। कोर्स को शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को पारंपरिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक और रोजगार से जुड़ी जानकारी देना है। ताकि छात्र कृषि क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकें। शिक्षा विभाग की योजना के अनुसार जिन स्कूलों में यह कोर्स शुरू किया जाएगा, वहां कृषि से संबंधित प्रयोगशालाएं भी स्थापित की जाएंगी। इन प्रयोगशालाओं में छात्रों को आधुनिक खेती की तकनीकों, उन्नत बीजों, खाद और कीटनाशकों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को मिट्टी की जांच, पौधों की देखभाल और फसलों के बेहतर उत्पाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.