नई दिल्ली, मार्च 9 -- हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन था। अब तक तीन उम्मीदवार मुकाबले में बने हुए हैं, जबकि दो ही सीटें रिक्त हैं। इस तरह अब आखिरी फैसला 16 मार्च को मतदान के जरिए ही होगा। यदि दो ही उम्मीदवार रहते तो नामांकन वापसी के आखिरी दिन ही उनकी जीत तय हो जाती। लेकिन अब कैंडिडेट तीन होने के चलते मतदान कराया जाएगा। इन तीन उम्मीदवारों में भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल शामिल हैं। भाजपा की किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल पूरा होने के बाद ये दो सीटें खाली हुई हैं। दोनों का कार्यकाल 9 अप्रैल तक ही है। माना जा रहा है कि सतीश नांदल को भाजपा का समर्थन है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा कैंडिडेट के तौर पर उतरे थे, लेकिन हार का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.