सहारनपुर, मार्च 11 -- अंबेहटा। गांव रणदेवा में श्री प्यारे जी महाराज की याद में चल रहे तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में आयोजित दंगल में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और पंजाब से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल में गोरखपुर और कानपुर से पहुंची महिला पहलवानों ने भी कुश्ती लड़कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और गांव-देहात के लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। हरियाणा के पहलवान बलवंत ने उत्तर प्रदेश के पहलवान सुनील को पांच मिनट की कुश्ती में शानदार दांव लगाते हुए चित कर दिया। वहीं उत्तराखंड के पहलवान कुलदीप ने कबीर बिहारीगढ़ को छह मिनट की कुश्ती में पटखनी दी। सुनील अपलाना ने तैयब नकुड़ को दो मिनट में चित किया। उमेर खेड़ा और सलमान खान की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसी तरह अर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.