पलवल, मार्च 11 -- हरियाणा के पलवल के सदर थाना क्षेत्र के गांव टीकरी ब्राह्मण में देर रात एक धार्मिक स्थल में किसी शरारती तत्व ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे अंदर हल्की सी आग लग गई, जिसे वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बुझा दिया। घटना के बाद गांव में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि धार्मिक स्थल के अंदर कुछ लोग सो रहे थे। उन्होंने रात को अचानक धुआं उठते हुए देखा, जिसके बाद उन्हें आग का पता चला और वे तुरंत सतर्क हो गए। इसके बाद उन लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझा दी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इलाके में निगरानी बढ़ा दी। अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.