बागेश्वर, अप्रैल 12 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। हरियाणा से आए पर्यटकों का एक दल बागेश्वर की प्राकृतिक सुंदरता देखकर बेहद प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि वे पहली बार यहां आए हैं और इस जगह की खूबसूरती ने उनका मन मोह लिया है। यह दल फिलहाल कौसानी में ठहरा हुआ है। वे प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू-गोमती संगम का नजारा देखा और अपनी खुशी जाहिर की। पर्यटकों का कहना है कि बागेश्वर की सुंदरता वाकई देखने लायक है और वे जल्द ही एक बड़ा पर्यटक दल लेकर यहां दोबारा आएंगे, तांकि अन्य लोग भी इस मनमोहक स्थान का आनंद ले सकें। इस दल में राजपाल यादव, अजय कुमार, रणधीर सिंह, सतीश कुमार, जयपाल सिंह, यशपाल और राजेश कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.