मथुरा, मई 20 -- मथुरा, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत हरियाणा के भिवानी जनपद के 25 पंचायत प्रतिनिधियों का दल इंटर स्टेट एक्सपोपज़र विजिट के तहत मंगलवार को मथुरा में पंचायत राज व्यवस्था के अध्ययन के लिए पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) से राजीव भवन के सभागार में मुलाकात कर उत्तर प्रदेश की पंचायत राज व्यवस्था के बारे में जानकारी हांसिल की। यह दल 22 मई तक जनपद के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जाकर पंचायतों के द्वारा शासन की योजना के अंतर्गत कराये गए विभिन्न प्रकार के कार्यों की को देखेगा। इस दौरान जिला पंचायती राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने प्रतिनिधियों को मथुरा जनपद में ग्राम पंचायतों के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- हरियाणा के सरपंचों ने रानीपोखर...