बागपत, अगस्त 23 -- छपरौली। गांव बदरखा के सामने यमुना नदी में हरियाणा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश की सीमा में तटबंध बनाए जाने से ग्रामीणों में दहशत है। किसानों का आरोप है कि तटबंध के कारण यमुना की धारा बदरखा गांव की ओर मुड़ सकती है, जिससे फसलों और गांव पर बाढ़ व कटाव का खतरा बढ़ जाएगा। किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत जिले के अधिकारियों और सिंचाई विभाग से तटबंध का निर्माण रुकवाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि शिकायत के बाद सिंचाई विभाग की जांच में भी हरियाणा द्वारा यूपी की सीमा में तटबंध बनाए जाने की बात सामने आई है। किसान सुधीर, हरपाल और कुंवरपाल ने बताया कि सीमांकन के पिलरों से आगे बढ़कर तटबंध बनाया जा रहा है। इससे यमुना की धारा बदरखा की ओर आने का खतरा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो ग्...