भागलपुर, मई 26 -- भरगामा से संतोष कुमार की रिपोर्ट हरियाणा के गुरुग्राम स्थित बादशाहपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में भरगामा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव की 21 वर्षीया बीएड छात्रा की मौत हो गई। हादसा शनिवार की रात हुई। लेकिन इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी। मृतका प्रीति कुमारी खजूरी वार्ड संख्या 7 निवासी कृष्णदेव साह की बेटी थी। मौत की सूचना के बाद मृतका के घरों में कोहराम मचा हआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात गुरूग्राम के एसपीआर रोड स्थित रेड लाइट के पास तेज रफ्तार ऑटो का अगला पहिया निकल जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई इस हादसे में ऑटो पर सवार प्रीति सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों क...