हरियाणा के गुरुग्राम निवासी दीपांशु गंगा में डूबा
देहरादून, जुलाई 18 -- हरिद्वार। बलराम घाट सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान हरियाणा के गुरुग्राम निवासी 16 वर्षीय दीपांशु तेज जलधारा की चपेट में आकर लापता हो गया था। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम उपनिरीक्षक आशीष त्यागी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। डीप डाइविंग उपकरणों के साथ सर्च अभियान शुरू किया गया।एसडीआरएफ टीम नदी के विभिन्न संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन कर रही। गंगा के अत्यधिक तेज बहाव के कारण किशोर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: चौथे दिन भी नहीं मिला, गंगा में लापता किशोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.