अल्मोड़ा, जुलाई 5 -- अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी कटारमल में आयोजित समूह-ग भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां परीक्षा हॉल में असली अभ्यर्थी की जगह बैठकर पेपर दे रहे फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया है। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक जीबी पंत संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी सजीष कुमार पी.वी. ने तहरीर दी है। कहना है कि शनिवार को संस्थान परिसर में समूह-ग और प्रवर श्रेणी लिपिक पद की लिखित परीक्षा हुई थी। सुबह दस बजे 12 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान निरीक्षकों को एक परीक्षार्थी की संदिग्ध गतिविधियों पर संदेह हुआ। यह भी पढ़ें- पीजी सेमेस्टर-4 परीक्षा के दूसरे दिन एक परीक्षार्थी निष्कासित परीक्षा म...