आगरा, अप्रैल 10 -- थाना शाहगंज में वर्ष 2012 में दर्ज डकैती के मामले में आरोपी के वारंट चल रहे थे। फरीदाबाद हरियाणा की जेल से आरोपी जमील को कोर्ट में पेश किया गया। अपर जिला जज नीरज कुमार महाजन ने आरोपी के वारंट निरस्त करने के आदेश दिए। आरोपी जमील अन्य मामले में नीमका जिला कारागार फरीदाबाद हरियाणा की जेल में निरुद्ध था। आरोपित की ओर से अधिवक्ता नीरज पाठक ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर तर्क दिए कि आरोपित की बहन की शादी एवं अन्य कारागार में निरुद्ध होने का हवाला दे वारंट निरस्त करने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...