बरेली, जुलाई 4 -- हरियाणा की वारदात को बरेली जनपद की बताकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर कोर्ट ने कड़ा रूख अपनाया है।कोर्ट ने आरोपी पति की डिस्चार्ज अर्जी को मंजूर कर उसे उन्मोचित करने के आदेश दिये हैं। कोर्ट ने अपने आदेश की प्रति एसएसपी बरेली को भेज कर अग्रिम कार्यवाही करने के साथ विवेचक के कृत्य पर संज्ञान लेने का भी आदेश दिया है। भूपराम निवासी ग्राम कल्लिया थाना न्यूरिया, पीलीभीत ने थाना नवाबगंज में अपने बहनोई रमेश चंद्र और उसके परिजन निवासी ग्राम इनायतपुर, नवाबगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसकी बहन कमला देवी की शादी रमेश के साथ हुई थी। पति रमेश ने गला दबाकर पत्नी कमला की हत्या कर दी। आरोपी रमेश चंद्र के अधिवक्ता नवलकिशोर कश्यप ने डिस्चार्ज अर्जी दाखिल की थी। अधिवक्ता ने दलील दी कि दर्ज एफआईआर के अनुसार आरोपी रमेश चंद्र अपनी पत्...