हरियाणा का युवक चाकू लेकर देहरादून पुलिस के पीछे दौड़ा, फोर्स बुलानी पड़ी- VIDEO
देहरादून, मई 26 -- देहरादून राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी तिराहे पर हरियाणा निवासी एक कार चालक ने बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित कर दिया। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने युवक को रोका तो उसने चाकू लहराते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी युवक नशे में था। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि रविवार को ट्रैफिक कंट्रोल रूम के माध्यम से जाखन चौकी पुलिस को सूचना मिली कि जोहड़ी तिराहे पर एक कार चालक बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित कर रहा है। साथ ही ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर रहा है। सूचना पर जाखन चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान युवक ट्रैफिक पुलिस को देखकर चाकू लहरा रहा था, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.