बस्ती, अप्रैल 6 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। हरियाणा का भटका व्यक्ति बभनान पहुंचा। जहां से एंबुलेंस सेवा ने उसे सीएचसी गौर पहुंचाया। स्वास्थ्य कर्मियों ने उपचार के बाद गौर थाने को सूचना भेजी। जहां पुलिस ने सूचना लेने से इनकार कर दिया। यह मामला शनिवार की देर रात का है। पीआरबी के हेड कांस्टेबल डीके दूबे व 108 एंबुलेंस सेवा यूपी 32 बीजी 8557 ने एक व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। पीआरबी व 108 एम्बुलेंस सेवा ने बताया गया कि यह व्यक्ति जमुनहा बभनान के पास विक्षिप्त स्थिति में मिला। सीएचसी गौर इमरजेंसी में तैनात डॉ. पवन जायसवाल व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जांच पड़ताल की। वह व्यक्ति दिमागी रूप से संतुलित हो गया तो पूछताछ में उसने अपना नाम दर्शन लाल (46) पुत्र लक्ष्मण धर निवासी काजीवाले अंबाला हरियाणा बताया। पीड़ित के बताए मोबाइ...