फरीदाबाद, मार्च 24 -- चंडीगढ़/फरीदाबाद। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना की संशोधित लागत को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब इसकी लागत बढ़कर करीब 11,709 करोड़ रुपये हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को यह अहम फैसला लिया गया। दरअसल, चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यह परियोजना राज्य में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए तैयार की जा रही है।पहले इस परियोजना की लागत 5,618 करोड़ रुपये तय की गई थी, लेकिन अब इसमें बड़ा इजाफा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार लागत बढ़ने के पीछे कई कारण हैं। जमीन अधिग्रहण की कीमतों में तेजी, परियोजना के दायरे में विस्तार और समय के साथ निर्माण खर्च बढ़ना प्रमुख वजहें हैं। इसके अलावा वस्तु एवं सेवा कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.