हरियाणा एटीएस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का किया खुलासा, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- हरियाणा आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह से जुड़े एक मामले का खुलासा करते हुए पंजाब के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो कार, एक मोटरसाइकिल, अमेरिका में बनी एक पिस्तौल, 30 बोर की एक पिस्तौल, पांच मोबाइल फोन, 12 जिंदा कारतूस और 529 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। यह हाल में गठित हरियाणा एटीएस का पहला सफलतापूर्वक सुलझाया गया मामला है।हरियाणा एटीएस के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि 13 सितंबर की सुबह पंचकूला के एक क्लब में गोली चलने की घटना की सूचना मिली और इसमें एक युवती घायल हुई थी। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपियों के अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह से संबंध होने के महत्वपूर्ण सबूत सामने आए। इस गिरोह के कुछ हैंडलर विदेश ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.