नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- राज्य सरकार के निर्देश पर हरियाणा पुलिस ने कुल 6083 गीतों व रील्स पर प्रतिबंध लगाया है। गायकों व गीतकारों पर इन गीतों के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति में गन व गंद कल्चर फैलाने का आरोप है।पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने राज्य में सोशल मीडिया पर अशोभनीय एवं भ्रामक कंटेंट परोसने वालों को चेतावनी दी है कि ऐसे कंटेंट पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। डीजीपी ने कहा कि हथियारों का महिमामंडन, हिंसा को बढ़ावा देने वाला कंटेंट के अलावा फर्जी कंटेंट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह का टटीरी सॉन्ग विवादों के बाद नए बदलाव के साथ फिर रिलीज के लिए तैयार है। सिंगर की टीम ने नए कलेवर के साथ इसका टीजर जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.