हरियाणा: पूर्व सांसद के पिता का शव लेकर हिसार आया विमान बंद रनवे पर उतरा, बाल-बाल बचे सवार
हिसार, जुलाई 15 -- हरियाणा के हिसार में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया है। पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्र के पिता नंद किशोर गोयनका का पार्थिव शरीर लेकर आया चार्टड विमान बंद पड़े रनवे पर उतर गया। इसके बाद विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित किया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना की जांच की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में पायलट ने बंद पड़े रनवे पर विमान को उतारा। हिसार के महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विमान गलत रनवे पर उतर गया था। जैसे ही वह लैंड करने लगा तो सबसे पहले वह रिफ्लेक्टर से टकराया, जिसे 'कैट्स आई' कहा जाता है। इसकी वजह से मार्कर अपनी जगह से हटकर विमान से टकरा गया। इस टक्कर की वजह से विमान के पंख का कुछ हिस्सा टूट गया है। हालांकि, किसी भी यात्री को चोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.