देहरादून, अप्रैल 13 -- हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ उत्तराखंड के देहरादून स्थित डालनवाला थाने में एक आपराधिक एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला 1 अप्रैल को DAV (PG) कॉलेज में आयोजित एक पब्लिक कल्चरल कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां सिंगर पर मंच से कथित तौर पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। शिकायतकर्ता प्रांचल नौनी ने मामला दर्ज कराते हुए कहा कि सिंगर के आचरण से कार्यक्रम में मौजूद छात्रों और आम जनता की भावनाएं गहरी आहत हुई हैं। देहरादून पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296 (अश्लील कृत्य और गीत), धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), धारा 79 (किसी महिला की लज्जा का अपमान करने के इरादे से शब्द, हावभाव या कृत्य) और धारा 351(3) आपराधिक धमकी के तहत मामला दर्ज किया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.