हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश में कड़ी रहा रोहित लाडला गिरफ्तार
वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 2 -- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोनीपत के उल्देपुर ठरू निवासी रोहित उर्फ लाडला की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को हत्याकांड की साजिश से जुड़ी अहम कड़ी हाथ लगी है। पुलिस का दावा है कि रोहित ने एनकाउंटर में मारे गए शूटर मोहित का संपर्क भोलू शाहपुरिया से कराया था। इसके बाद अंकित की हत्या की योजना एवं अन्य शूटरों से तालमेल बैठाने में भी उसका रोल रहा है। पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं, जिनके जरिए पुलिस शूटरों एवं अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है। बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में शाम करीब पौने सात बजे आर्यपुरी में नालापटरी स्थित फिटनेस जिम से बाहर निकलते ही हत्या कर दी गई थी। घात लगाए हमलावरों ने उन पर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.