नई दिल्ली, जून 24 -- क्या आपने भी नोटिस किया है कि हरियाणवी गानों में अब वो ठेठपन या म्यूजिक वीडियोज में वह दबंगई नजर नहीं आती है? अगर हां, तो आप बिलकुल सही हैं। क्योंकि ऐसा महज इत्तेफाकन नहीं हुआ है, बल्कि इसके पीछे प्रशासन स्तर पर बरती गई कई सख्तियां और जनता की बदलती पसंद है। पिछले कुछ सालों में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कई अहम और अभूतपूर्व बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि अब गानों से गन कल्चर पूरी तरह हटाया जा रहा है। गैंगस्टर लाइफस्टाइल और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गानों पर कड़ा एक्शन और बैन लगाया जा रहा है।67 से ज्यादा गानों पर लगाया गया बैन हाल ही में हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और साइबर यूनिट ने एक बड़ा क्रैकडाउन किया। इन दोनों ही टीम्स ने मिलकर माफिया, हिंसा और हथियारों का ग्लोरिफाई करने वाले 67...