नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत की खबर हर किसी के लिए शॉकिंग है। उनका निधन सिर्फ 29 साल की उम्र में गाजियाबाद में हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी। हालांकि मौत की वजह पर कई तरह की बातें हो रही हैं। उनके करीबी ने बताया कि दिव्यांका परेशान थीं। उन्हें काम नहीं मिल रहा था और जिसकी वजह से आर्थिक दिक्कतें थीं। उनका आखिरी पोस्ट भी वायरल है।परेशान थीं दिव्यांका दिव्यांका सिरोही के निधन पर उनके करीबी और वेल विशर्स दुखी हैं। इस बीच दैनिक भास्कर से बातचीत में एक सोर्स ने बताया कि दिव्यांका आर्थिक परेशानी से जूझ रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांका को फिल्मों में काम और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स नहीं मिल रहे थे। उनके करीबी सोर्स ने बताया कि पैसे से जुड़ी दिक्कतें थीं जिसका उन्हें काफी तनाव भी था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.