गाज़ियाबाद, अप्रैल 22 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के मोरटा स्थित संचार रेजीडेंसी सोसाइटी में रहने वाली हरियाणवी अदाकारा दिव्यांका सिरोही का मंगलवार रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि घर में अचानक तबीयत बिगड़ने से वह फर्श पर गिर पड़ीं, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। परिजन अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।मूलरूप से बुलंदशहर की रहने वाली 30 वर्षीय दिव्यांका सिरोही ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से बीसीए की पढ़ाई की थी। पढ़ाई के बाद उन्होंने कुछ समय तक निजी क्षेत्र में कार्य भी किया, लेकिन अभिनय के प्रति रुचि ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- मौत से पहले दिव्यांका ने किया था आखिरी पोस्ट- मुझे अपने साथ लेकर जाओ शिवा दिव्यांका को पहचान उस समय मिली जब उन्होंने पंजाबी गायिका सुनंदा श...