संभल, मार्च 13 -- सपा विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव ने बताया कि हरि बाबा परिक्रमा मार्ग करीब 5.75 किलोमीटर और बबराला से राजघाट तक जाने वाले 4 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और सौर्यीकरण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। विधायक ने कहा कि जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा और क्षेत्रवासियों व श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। रामखिलाड़ी सिंह यादव ने बताया कि हरि बाबा परिक्रमा मार्ग पर आने वाले श्रद्धालुओं को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से गंगा घाट-राजघाट जाने वाले श्रद्धालुओं को संकरे मार्ग की वजह से जाम और अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कई बार शासन और जिला प्रशासन के समक्ष इसे उठाया। इसके अलावा डीएम के साथ हुई जिला योजना समिति की बैठक में भी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.