विकासनगर, सितम्बर 11 -- जौनसार-बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर में 17 सितंबर को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां यमुना की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही प्रथम चरण में निर्मित घाटों का लोकार्पण और यमुना कृष्ण मंदिर का भूमि पूजन भी किया जाएगा। लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के सचिव सतपाल चौहान ने बताया कि यमुना नदी के तट पर प्रथम चरण के घाटों का निर्माण पूरा हो चुका है। यमुना कृष्ण धाम परिसर में स्थापित मां यमुना की भव्य प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां भी चल रही हैं। कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री को विधिवत निमंत्रण दिया गया है। समिति के वरिष्ठ सदस्य श्रीचंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान...