सीतामढ़ी, मई 17 -- सोनबरसा। सीमावर्ती नेपाल के सर्लाही जिला स्थित हरिपुर नगरपालिका के मजुर्वा स्थित कृष्ण ईंट उद्योग में शुक्रवार शाम अचानक पक्की दीवार ढहने से मलबे में पांच मजदूर दब गए। जिसमें से तीन की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा शुक्रवार शाम करीब छह बजे हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही इलाके के प्रहरी कार्यालय हरिपुर से पुलिस निरीक्षक शिव कटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मलबे से निकालकर मजदूरों को प्रादेशिक अस्पताल मलंगवा में भर्ती कराया गया। मरने वालों की पहचान गोडैता नगरपालिका-7 रामवन निवासी 50 वर्षीय फिताई मन्सुर, वडा नंबर-9 निवासी 35 वर्षीय शंभु राउत तथा भारत के लखीमपुर निवासी 35 वर्षीय अंगद कुमार की गई है। वहीं, मलंगवा नगरपालिक...