विकासनगर, मार्च 12 -- हरिपुर को निगम रोड से जोड़ने वाली सड़क पर चौक नालियों के कारण गंदा पानी नहीं बहेगा। लोक निर्माण विभाग ने यहां नालियों की सफाई के साथ ही पाइप डालने का काम शुरू कर दिया है। चौक नालियों के कारण गंदा पानी बहने से जहां राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही थी, वहीं सड़क पर भी गड्डे बन गए थे। सेलाकुई में हरिपुर को निगम रोड से जोडने वाली सड़क पर काफी समय से नाली पर बने स्लैब चौक होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। जिससे नई बनी सड़क जगह-जगह से टूटने लगी थी। जिसको लेकर क्षेत्रवासी लगातार वार्ड सभासद से शिकायतें कर रहे थे। वार्ड नंबर एक के सभासद विनोद कुमार उर्फ सिद्धू ने बताया कि लगातार चौक नाली को खुलाने को लेकर नगर पंचायत में शिकायत दी जा रही थी। वहीं क्षेत्र विधायक से भी पाइप बिछाने को पत्राचार किया जा रहा था। लेकिन समस्या का...