विकासनगर, अप्रैल 24 -- हरिपुर में यमुना तट पर बन रहे हरिघाट के निर्माण कार्यों को शुक्रवार को प्रधान सविता चौहान ने ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने घाट के पास नदी में बहने वाले कोटी-हरिपुर नाले को डायवर्ट कर अंडरग्राउंड करने की मांग एमडीडीए से की। कहा नाला डायवर्ट करने से गंदगी यमुना में नहीं गिरेगी, जिससे यमुना की निर्मलता बनी रहेगी। ग्राम प्रधान ने घाट पर डस्टबिन रखने की मांग करते हुए कहा कि इन दिनो चारधाम यात्री हरिपुर में यमुना स्नान के लिए आ रहे हैं, जिससे कूड़ा भी फैल रहा है। डस्टबिन रखने से कूड़ा यमुना में नहीं गिरेगा। यह भी पढ़ें- नाली की मरम्मत व सफाई कराई जाए यह भी पढ़ें- नालियों की सफाई नहीं फैल रही दुर्गंध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.