रिषिकेष, अप्रैल 8 -- हरिपुरकलां में सीवर लाइन खुदाई के दौरान तमाम सड़कें खोदी गई। तब से अभी तक यहां सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे में जर्जर सड़कों के चलते क्षेत्रवासी परेशान हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप समस्या के समाधान की मांग की। बुधवार को ऋषिकेश स्थित लोक निर्माण कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। हरिपुर कलां की ग्राम प्रधान सविता शर्मा ने कहा कि पेयजल निगम द्वारा हरिपुर कलां क्षेत्र में सीवर की पाइप लाइन बिछाने के दौरान गांव की मुख्य सड़कों को खोद दिया गया था, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इसके चलते सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आमजन, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का स...