रुद्रपुर, फरवरी 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरिपुरा व बौर जलाशय में जमा सिल्ट को हटाने को लेकर बैठक की। बैठक में सिंचाई, राजस्व, वन एवं खनन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनहित और जलाशयों की सुरक्षा के दृष्टिगत सिल्ट हटाना अत्यंत आवश्यक है। इससे जल भंडारण क्षमता बढ़ाई जा सकेगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षाकाल से पूर्व सिल्ट हटाने की ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने एडीएम को निर्देश दिए कि सिंचाई, राजस्व, वन एवं खनन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित कर जलाशयों का सर्वे कराया जाए तथा उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। साथ ही जिले की अन्य नदियों में रिवर ड्रेजिंग की आवश्यकता होने पर सर्वे कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.