आगरा, अप्रैल 26 -- तीर्थ नगरी सोरों में हरिपदी गंगा किनारे सूख चुके वृक्षों के स्थान पर नए पौधे रोपित करने की मांग उठी है। घाटों पर लगे सूखे वृक्ष की डालियां टूटकर गिरने से हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। गत 14 अप्रैल को सूखे वृक्ष की डाली टूटकर गिरने से दो श्रद्धालु घायल हो गए थे। रविवार को तीर्थ नगरी के रहने वाले लोगों ने कहा कि हरिपदी गंगा किनारे कई वृक्ष सूख गए हैं। सोरों में बंदरों की संख्या अधिक होने के कारण सूखे पेड़ों की टहनियां व डालियां गिरने की संभावना बनी रहती है। गत 14 अप्रैल को भी सूखे पेड़ की डाली उस समय टूटकर गिर गई। जब पुरोहित श्रद्धालुओं को पिंडदान क्रिया करा रहे थे। सिर में चोट लगने के कारण श्रद्धालुओं को उपचार के लिए सीएचसी भेजना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि हरिपदी गंगा किनारे सूखे पेड़ों के स्थान पर नए पौधे र...