आगरा, फरवरी 10 -- तीर्थ नगरी सोरों में हरिपदी गंगा किनारे स्थित छावनी वाली धर्मशाला से लेकर वराह मंदिर तक 800 मीटर सड़क के निर्माण का भी लोक निर्माण विभाग प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजेगा। हरिपदी किनारे यह सड़क साढ़े तीन मीटर बनने से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी। स्नान पर्वों पर आने हजारों श्रद्धालु भी इस मार्ग के बनने से सुविधाजनक तरीके से परिक्रमा लगा सकेंगे। इस सड़क का निर्माण धमार्थ कार्य योजना में होगा। जिला प्रशासन ने हरिपदी के छावनी वाली धर्मशाला से वराह मंदिर तक करीब 800 मीटर सड़क के नवनिर्माण के लिए शासन को पत्र भेजा था। जिसके बाद धर्मार्थ कार्य विभाग ने इस सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव व निर्माण लागत के संबंध में प्रस्ताव मांगा है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शीघ्र शासन को भेजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.