भागलपुर, अप्रैल 13 -- रसलपुर थाना क्षेत्र के चन्नों गांव के ब्राह्मण टोला स्थित हनुमान मंदिर में वैशाख कृष्ण नवमी के अवसर पर हरिनाम संकीर्तन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा। कार्यक्रम की सफलता में उत्तम चौबे, गौरव दुबे, पवन दुबे, गोविंद मिश्र, शिव चौबे तथा मुख्य यजमान गौर चौबे सहित कई ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा गांव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.