हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ तांतीपाड़ा
पाकुड़, अप्रैल 6 -- नगर के तांतीपाड़ा स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान एवं 24 प्रहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर है। आयोजन के चौथे दिन को लीला कीर्तन के साथ-साथ भव्य श्री रास लीला का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस धार्मिक अनुष्ठान में पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से आए प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से विशेष समां बांधा। मुख्य कीर्तनकारों में ठाकुर दास मंडल, वासुदेव मंडल, परेश दास, बिपलब मंडल, शिसिर दास और वापी मंडल शामिल थे। इन कलाकारों के सुरीले भजनों और 'हरे राम-हरे कृष्ण' के महामंत्र के जाप से मंदिर परिसर गूंज उठा। कीर्तन की तान पर भक्त झूमते और भाव-विभोर होते नजर आए। आयोजन समिति के सदस्यों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.