मुरादाबाद, फरवरी 2 -- सूरज नगर लाइन पार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हरिनाम संकीर्तन एवं राम कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास आचार्य देवेंद्र शास्त्री ने श्रीराम की बाल लीलाओं और श्रीराम राज्य तक का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि आज भी युवा श्री राम के चरित्र को अपनाकर मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। उन्होंने श्री हरिनाम संकीर्तन की महिमा को वर्णित करते हुए कहा इसे अपनाने से मनुष्य में वैराग्य बढ़ जाता है। सांसारिक बंधनों से मोह भंग हो जाता है। मनुष्य आवागमन के चक्र से मुक्ति की ओर बढ़कर देव लोक को प्राप्त करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.