धनबाद, मई 10 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। धैया की मंडल बस्ती स्थित हरि मंदिर में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक हरिनाम संकीर्तन महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को भी भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बारिश के बावजूद आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संकीर्तन में शामिल होने पहुंचे। देर रात तक पूरा क्षेत्र हरे कृष्ण, हरि बोल और जय श्री हरि के जयघोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में कीर्तन तत्व प्रदीप पाल ने अपने सहयोगियों के साथ भक्तिमय प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात 12 बजे तक लोग हरिनाम संकीर्तन की धुन पर झूमते रहे। भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं ने कहा कि लंबे समय बाद इतना भव्य और ऊर्जा से भरपूर संकीर्तन देखने को मिला है। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव का आयोजन सात मई से 11 मई तक किया जा रहा है। कार्यक्रम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.